Posts

मेरे कान्हा

Image
हे कृष्णा, हे मुरलीवाले तुम ही हो जग में सबसे निराले  मईया यशोदा के हो तुम कान्हा हम सब के हो तुम नंदलाला कभीं बन जाते हो तुम माखनचोर कभी कहलाते हो गोपियों के चितचोर  ग्वाल बाल सबके हो दुलारे  राधा रानी के तुम मोहन प्यारे  तुम्हारी लीला है कान्हा अद्भुत न्यारी बनाए रखना कृपा सदा हम पर गिरधारी।

सफर सात वर्षों का

Image
खूबसूरत सफर ये सात वर्षों का लगता है साथ था ये कई वर्षों का  अपने साथ बहुत सारी यादों को समेटे  कुछ खट्टी मीठी अफसानों को लपेटे  आज यह खूबसूरत पल दास्तां में बदल जायेगा जिसका हर इक पन्ना यादगार बन कर रह जाएगा  आ गया यह सफर अब अपने अंतिम मुकाम पर  लेना है विदा अब अपनों से इस भावुक शाम पर कुछ पलों के बाद ये सफर याद बन कर रह जायेगा आने वाले समय में इतिहास बन कर रह जायेगा अब तो हम सोशल मीडिया मित्र बन कर रह जायेगे  एक दूसरे को टैग करके याद आयेंगे।

पिताजी

Image
पापा मेरे शान है आप पापा मेरे अभिमान है आप पापा मेरे जहान है आप पापा मेरे पहचान है आप जीवन के अग्निपथ पर चलना सिखलाया  सच्चाई और नैतिकता का पाठ  पढ़ाया  मुझको इक बेहतर इंसान बनाया शत शत नमन है मेरा आप के चरणों में    रहेंगे साथ हमेशा आप मेरे जीवन में ।

मातृ दिवस

Image
मेरी मां प्यारी मां  मेरी प्यारी न्यारी मां ममता की तुम मूरत थी हम सबकी तुम जरूरत थी  चेहरे पे रहती थी मुस्कान हमेशा  चाहे  हो सामने कितनी भी मुश्किल और हताशा  करके अपने इच्छाओं और सपनों को अर्पण  जीवन रहा हमेशा तुम्हारा हम बच्चों के लिए  समर्पण  मां याद हर क्षण तुम आती हो साथ हमेशा होने का एहसास दिलाती हो । 

हम तो है मजदूर

Image
साहब हम तो है मजदूर  जो होते है अक्सर वक्त के हाथों  मजबूर  करते है दिन रात हम जी तोड़ मेहनत फिर भी नहीं है हमारी इस जहां में कोई इज्जत  हमारी तो स्थिति होती है नींव के ईट जैसी जिसकी नहीं है कद्र जहां में  ऊंचे महलों जैसी  हम तो साहब रोज कमाते और खाते है  अक्सर खुले आसमान के नीचे अपनी रातों को बिताते है  हमें तो न कल का पता है और न आज का  न कब समझेगा ये समाज महत्व हमारे जज्बात का ।

जन्मदिवस

Image
मुबारक हो तुमको ये शुभ दिन मेरे लाडले  यूंही रहो मुस्कुराते सदा तुम मेरे लाडले लगता है जैसे ये सब कल की बात थी मेरी उंगली पकड़ जब तुमने चलने की शुरुआत की थी वो तुम्हारा तुतला कर पहली बार मुझको पापा बोलना वो तुम्हारा जिद करके शाम को साथ देखने को मेरी यूनिवर्सिटी जाना जब तुम अपने नन्हीं हाथों में   थर्मामीटर पकड़ कर कहा था पापा मैं भी बनूगा एक दिन डॉक्टर  वो पहला दिन जब तुम ने रखा था  पहला कदम स्कूल में ये सारे लम्हें मेरी जीवन के सबसे यादगार और अनमोल पल थे तुम्हारे जन्मदिवस पर ईश्वर से यही है मेरी प्रार्थना  रहे तुम पर उनका आशीर्वाद हमेशा यूंही बना ।

नव दुर्गा

चल रहा है पर्व नव दिन का चैत्र नवरात्रि का सजे है चाहु ओर मंदिर मां सिद्धिदात्री  का जय जय मां जगत जननी करुणामयी अम्बे  द्वार खड़े है भक्त दर्शन को तेरे हाथो को जोड़े  हो रही पूजा घर घर आपकी करके कलश की स्थापना बनी रहे कृपा हम पर करते है यही आपसे कामना  रहना सदा विराजमान नव रूप में तुम घर पर हमारे सुखमय रहे जीवन हमारा आपके आशीर्वाद के सहारे ।