Posts

Showing posts from March, 2026

महाशिवरात्रि -2026

Image
हे विश्वनाथ, देवाधिदेव हे त्रिदेव रूप, हे महादेव त्रिनेत्रधारी कैलाशपति हे आशुतोष गिरिजापति पावन पर्व यह महाशिवरात्रि फाल्गुन मास कृष्णपक्ष चतुर्दशी देवाधिदेव बने आज पार्वतीपति मंगल परिणय बेला की यह पावन तिथि हे नीलकंठ हे गंगाधर पशुपतीनाथ हे शिवशंकर हे महाकाल हे भूतनाथ हे रुद्रदेव हे भोलेनाथ छाया है हर्षोल्लास, देख तीनों लोकों में आज शिव बारात लिए हैं आए, पर्वतराज के घर आज हे महेश्वर, त्रिपुरारी हे नटराज, जटाधारी  हे शशिधर, हे सर्वेश्वर हे मृत्युंजय, हे नंदीश्वर देवी-देवता सब साक्षी, बरसाते नभ से हर पल पुष्प पावन पर्व महाशिवरात्रि, शिव-गौरी परिणय अभिरूप हे अर्धनारीश्वर, भालचंद्र हे अमृतेश्वर, हे योगेश्वर हे त्रयंबक, वैद्यनाथ हे कालभैरव, सिद्धनाथ कार्तिकेय और श्रीगणेश हैं, पुत्र शिवपार्वती के यदि सच्चे मन से हो पूजा,तो करते हैं दुख दूर सभी के हे सोमनाथ, हे धुश्मेश्वर केदारेश्वर शैलश्रृंगेश्वर हे रामनाथ हे अमलेश्वर हे नागेश्वर हे भीमेश्वर चार प्रहर करते हैं आज हम, प्रभु शिव की आराधना व्रत रखकर हम आज हैं करते, प्रभु शिव की उपासना हे अघोरेश्वर, हे तारकेश्वर हे योगेश्वर, हे विश्वेश्वर ह...

नारी शक्ति(महिला दिवस )

Image
नारी तुम इक शक्ति हो और जीवन की अभिव्यक्ति हो। तुम बहन हो, मां हो, बेटी हो और जीवनसंगिनि पत्नी हो।। हर रूप में ढल जाती हो तुम और ममता का प्रतिरूप हो तुम। परिवार-देश की धुरी हो तुम और सब संभव कर जाती तुम।। कितनी भी हो कठिन परिस्थिति, क्षण भर में सुलझाती तुम। साहस, करुणा, प्रेम हृदय में, भरकर जीत दिलाती तुम।। ईश्वर ने जग में रूप लिया, मां का स्वरूप बस तुम्हें दिया। संतति को बढ़ते रहने का, इक जिम्मेदारी तुम्हें दिया।। नारी जग का अभिमान हो तुम, हर पुरुष की अद्भुत शान हो तुम देवी हो, शक्ति-पूजित हो, ईश्वर की भी तो जननी तुम।। कोटि नमन नारी शक्ति को, यशोगान संसार करे। युगों -युगों तक शान तुम्हारी, इस धरती पर बनी रहे।।