नारी शक्ति(महिला दिवस )


नारी तुम इक शक्ति हो और जीवन की अभिव्यक्ति हो।
तुम बहन हो, मां हो, बेटी हो
और जीवनसंगिनि पत्नी हो।।

हर रूप में ढल जाती हो तुम
और ममता का प्रतिरूप हो तुम।
परिवार-देश की धुरी हो तुम
और सब संभव कर जाती तुम।।

कितनी भी हो कठिन परिस्थिति,
क्षण भर में सुलझाती तुम।
साहस, करुणा, प्रेम हृदय में,
भरकर जीत दिलाती तुम।।

ईश्वर ने जग में रूप लिया,
मां का स्वरूप बस तुम्हें दिया।
संतति को बढ़ते रहने का,
इक जिम्मेदारी तुम्हें दिया।।

नारी जग का अभिमान हो तुम,
हर पुरुष की अद्भुत शान हो तुम
देवी हो, शक्ति-पूजित हो,
ईश्वर की भी तो जननी तुम।।

कोटि नमन नारी शक्ति को,
यशोगान संसार करे।
युगों -युगों तक शान तुम्हारी,
इस धरती पर बनी रहे।।

Comments

Popular posts from this blog

कान्हा

अध्यात्म की यात्रा

महापर्व है महाव्रत का