Posts

जूनून ए सफर

Image
कभी लगता है कितनी आसान है रास्ते मंजिल के  पहुंच जाएंगे यूंही कुछ कदम चलकर  मंजिल पे  मंजिल पे पहुंच कर हुआ दूरी का अहसास हमको  तय करना है अभी कांटों भरा मुश्किल सफर हमको हराना जीतना तो अपने मुकद्दर की बात है क्या खोया क्या पाया ये तो तकदीर की सौगात है करना है अपना प्रयास हमको अपना शत प्रतिशत जीना अपने सपनों के साथ हमको तभी बदलेगी किस्मत  मंजिल पे पहुंचने का जूनून ही पहुंचाएगा शिखर पर एक नया अध्याय लिख जायेंगे हम अथक निरन्तर साधना कर।

कल्पना एक नए जहां की

Image
आओ चलो एक नई दुनिया बसाए  प्यार के इंद्रधनुषी रंगों से उसको सजाए  न हो वहां कोई मजहब की ऊंची दीवारें  न हो वहां कोई नफरत की ऊंची मीनारें  चारों ओर हो फैला इंसानियत का रंग सब मिलजुल कर रहे वहां इक संग ।

" एक पेड़ मां के नाम"

Image
आओ मिलकर पेड़ लगाएं, धरती मां को स्वर्ग बनाएं। पेड़ हमारी मां के जैसा,  छाया अरु फल जिससे मिलता।। आए आंधी या तूफान , करता रक्षा बन चट्टान। इत मां दु:ख सहकर मुस्काती, उत मलिन वायु को शुद्ध बनाती। यही वजह वर्षा होने का, यही वजह उपजे अन्नों का, यही वजह है फैले वन का, यही वजह है पर्यावरण बचाने का।। यही वजह भू-संरक्षण का, यही वजह जल-संरक्षण का। यही वजह है हरियाली का, यही वजह है खुशहाली का।। पेड़ बिना जीवन नहिं संभव, यह जीवनदायिनी मां धरती पर। करुणा, म मता, त्याग का संगम, जीवन का पाठ पढ़ाता हरदम।। मां के नाम एक पेड़ लगाएं, भूस्वच्छ प्रदूषणरहित बनाएं। लेकर हाथों में हाथ सभी का, करें सुरक्षा जल-थल-नभ का।                   

दशहरा - पर्व है बुराई पर अच्छाई की जीत

Image
आज दिन है दशहरा के पावन पर्व का  आज है दिन बुराई पर जीत का आज है दिन अंधकार पर जीत का आज है दिन अहंकार पर जीत का आज है दिन अधर्म पर जीत का  आज है दिन असत्य पर जीत का आज है दिन अज्ञान पर जीत का आज है दिन अत्याचार पर जीत का आज है दिन अन्याय पर जीत का आज है दिन पाप पर जीत का आज है दिन क्रोध पर जीत का आज है दिन नकारात्मक पर जीत का आज है दिन अपने भीतर के रावण पर जीत का  आज है दिन एक दृढ़ संकल्प का आज है दिन अद्भुत प्रकाश पर्व का आओ करके प्रभु श्री राम का ध्यान मैं को त्याग कर करे प्रभु राम को प्रणाम  आओ चलो चले मानव जीवन के कठिन डगर पर आज दिन दशहरा का आया है एक नया अध्याय लेकर।

नवरात्रि - मां आदिशक्ति के नवरुपों की अनुभूति यात्रा

Image
हे माता वृषारूढ़ा हे माता शैलपुत्री हे श्वेत रूप धारिणी हे दिव्य रूप धारिणी हे योग रूप धारिणी हे चन्द्ररूप शीतल शान्ति प्रदायिनी श्वेत वृषभ है सवारी आप का                                    हैं स्वरूप आध्यात्मिक और प्रेरणादायी आप का है स्वरुप ज्ञानमयी और शक्तिदायी आप का  शोभित है त्रिशूल दाएँ हाथ में और बाएं में कमल का फूल खीर , दीपक घी का और अर्पित करते हैं चरणों में गुड़हल के फूल  यूही बनाए रखना कृपा हम पर  हे जग जननी बनाए रखना आशीर्वाद संपूर्ण विश्व पर । हे मां ब्रह्मचारिणी हे मां ज्योतिर्मयी हे ज्ञान ,शक्ति, विवेक ,धैर्य, तप प्रदायिनी हे मां तपश्चारिणी हे मां अर्पणा  हे मां योगिनी हे मां उमा  हे श्वेत वस्त्र धारणी  हे नकारात्मक शक्ति नाशिनी  हाथों में है जप की माला और कमंडल  फूल है आपको प्रिय गुड़हल  सदा रहे यूंही आशीर्वाद आपका यही करबद्ध है हमारी प्रार्थना। हे मां चंद्राघंटा हे मां महिषासुरमर्दनी हे मां सिंहारूढ़ा हे मां कल्यारिणी  हे दस ...

ब्रह्माकुमारी- एक यात्रा अनंत की

Image
दुनिया को राजयोग का पाठ सिखाने आत्मा से परमात्मा का साक्षात्कार कराने  स्वयं को  स्वयं के सत्य स्वरूप से मिलवाने  हम सबको शांति और पवित्रता का मार्ग दिखाने  कर्मों का हम सब को महत्व समझाने स्वयातमा को आलौकिक दुनिया की यात्रा करवाने  हम सब को जीवन का सत्य सार बताने  दुनिया को स्व परिवर्तन से विश्व परिवर्तन की राह दिखाने  विश्व को सर्वप्रथम मातृशक्ति की अद्भुत शक्ति दिखाने  सम्पूर्ण जगत को जीवन जीने का शांति मार्ग दिखाने  विश्व रहेगा कृतज्ञ  हमेशा ईश्वरीय ब्रह्मा बाबा आपका  सादर नमन है आपके चरणों में हम सबका

हे गजानन

Image
हे विघ्नहर्ता, शिव पार्वती नंदन श्री गणेश  हे दुःखहर्ता,देवों में प्रथम पूज्य हे श्री गणेश आगमन होता है आपका भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन  चहुंओर छाया रहता है हर्षोल्लास और उत्सव नव दिन सजते है पंडाल और घर फूलों, दीपक ,रंगोली से  करते हैं अर्पण पकवान और मोदक जो प्रिय है आपको सबसे हे भाग्य विधाता ,हे रिद्धि-सिद्धि  दाता  हे सिद्धि विनायक, हे सर्व सुखदाता यूही बनाए रखना सदा कृपा अपना हम पर  चलना है हमको सच्चाई और आदर्श के मार्ग पर  हे गणपति बप्पा मेरे,हे प्रभु गणेश मेरे  तेरे चरणो में नमन है, हे गणनायक मेरे!