" एक पेड़ मां के नाम"
आओ मिलकर पेड़ लगाएं,
धरती मां को स्वर्ग बनाएं।
पेड़ हमारी मां के जैसा,
छाया अरु फल जिससे मिलता।।
आए आंधी या तूफान ,
करता रक्षा बन चट्टान।
इत मां दु:ख सहकर मुस्काती,
उत मलिन वायु को शुद्ध बनाती।
यही वजह वर्षा होने का,
यही वजह उपजे अन्नों का,
यही वजह है फैले वन का,
यही वजह है पर्यावरण बचाने का।।
यही वजह भू-संरक्षण का,
यही वजह जल-संरक्षण का।
यही वजह है हरियाली का,
यही वजह है खुशहाली का।।
पेड़ बिना जीवन नहिं संभव,
यह जीवनदायिनी मां धरती पर।
जीवन का पाठ पढ़ाता हरदम।।
मां के नाम एक पेड़ लगाएं,
भूस्वच्छ प्रदूषणरहित बनाएं।
लेकर हाथों में हाथ सभी का,
करें सुरक्षा जल-थल-नभ का।
Comments