मां

मां कुदरत का अनमोल खजाना है
ममता का ईश्वर का अद्भुत नजराना है।
जीवन में चाहे हो कितने दुख और परेशानी ,
चेहरे पर सदा दिखती है मुस्कुराहट उनकी ।।

जीवन की हर एक परीक्षा ,
हंस कर करती है उत्तीर्ण हमेशा।
राह की हर मुश्किल और रुकावट,
सदा आगे रहकर करती हो सामना बिना थकावट।।

हे मां प्यारी मां
तुम हो जग की सबसे न्यारी मां।।
यूंही बना रहे तुम्हारा आशीर्वाद सदा ,
ईश्वर की प्रतिमूर्ति बनकर हमे दिखाना मार्ग सदा।।

Comments

Popular posts from this blog

अध्यात्म की यात्रा

महापर्व है महाव्रत का

कान्हा