*नवम दिवस मां सिद्धिदात्री वंदना*
हे मां सिद्धिदात्री, हे मां वरदायानी
हे मां सुखप्रदायिनी, हे मां भक्त कल्याणिनी
कृपा हो जब आपकी माँ,
जीवन खिल जाता है,
बिगड़ा हुआ हर काम भक्तों का,
पल में बन जाता है।
दुख-दर्द सब मिट जाते हैं,
मन को चैन मिल जाता है,
जो भी द्वार तुम्हारे आये,
वो खाली न जाता है।
हे माँ दुर्गे, हे माँ अम्बे,
हम सब तेरा ध्यान धरें,
सिद्धि दे, वर दे, सुख दे,
हर भक्त का कल्याण करें।
Comments