*अष्टम दिवस अधिष्ठात्रि - माँ महागौरी वंदना *
हे मां महागौरी, हे मां जगतजननी,
हे दयामयी, हे सुखदायनी,
हे अष्टम दिवस की अधिष्ठात्री ।
श्वेत वस्त्र धारिणी, वृषभ वाहिनी,
करुणामयी रूप है, पाप नाशिनी।
तप से है उज्ज्वल तेरा गौर वर्ण,
तेरे आशीष से मिटे जीवन के हर कष्ट हर्ण।
डमरू त्रिशूल धारिणी, हे मां मंगलकारिणी,
शरण में आए जो, उनकी हो उद्धारिणी।
जय माता दी 🙏
Comments