षष्ठी दिवस *माँ कात्यायनी वंदना *
हे मां कात्यायनी, हे माँ दिव्य रूप धारिणी,
हे मां कल्याणिनी, हे माँ सुखप्रदायिनी।
हे माँ सिंह वाहिनी, हे माँ असुर संहारिणी,
हे माँ भव-तारिणी, हे माँ जग-उद्धारिणी।
तेरे चरणों में झुके, सारा संसार है,
तेरी कृपा से ही तो, होता बेड़ा पार है।
जो भी द्वार तेरे आए, खाली न जाए,
तेरी ममता की छाया में, सब दुख मिट जाए।
Comments