महिला दिवस
नारी तुम शक्ति हो, जीवन की अभिव्यक्ति हो नारी तुम मां, बहन , बेटी और पत्नी हो। हर भूमिका में ढल जाती हो तुम, असंभव को संभव कर जाती हो तुम। चाहे हो कितनी कठिन परिस्थिति, चेहरे पे हमेशा मुस्कान रहती। दुनिया का आधार हो तुम, ममता, प्यार और दुलार हो तुम। नारी हमारा अभिमान हो तुम, इस संसार की शान हो तुम।