Posts

Showing posts from September, 2025

हे गजानन

Image
हे विघ्नहर्ता, शिव पार्वती नंदन श्री गणेश  हे दुःखहर्ता,देवों में प्रथम पूज्य हे श्री गणेश आगमन होता है आपका भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन  चहुंओर छाया रहता है हर्षोल्लास और उत्सव नव दिन सजते है पंडाल और घर फूलों, दीपक ,रंगोली से  करते हैं अर्पण पकवान और मोदक जो प्रिय है आपको सबसे हे भाग्य विधाता ,हे रिद्धि-सिद्धि  दाता  हे सिद्धि विनायक, हे सर्व सुखदाता यूही बनाए रखना सदा कृपा अपना हम पर  चलना है हमको सच्चाई और आदर्श के मार्ग पर  हे गणपति बप्पा मेरे,हे प्रभु गणेश मेरे  तेरे चरणो में नमन है, हे गणनायक मेरे!

अध्यात्म की यात्रा

Image
निकले हैं हम आध्यात्म की यात्रा पर आज  खोजने है अपने आप को हम आज  कुछ सवालों का जवाब जानने को है मन उत्सुक  क्या है इस जीवन का है उद्देश्य मन  जानने को इच्छुक  भागते रहते सपनों की मृगमरीचिका के पीछे हम  सब कुछ पाने की चाहत में भूल जाते हैं अपने आप को हम  छूट जाता सब कुछ इस अंतहीन इच्छाओं की अभिलाषा में  रह जाता है खालीपन मंजिल पर पहुंच कर जीवन में   चले हैं आज जीवन यात्रा पर खोजने हम अपने आप को  चले है आज जीवन यात्रा पर खोजने हम अपने आप को